The government held a meeting with the sanitation

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की 5 दिन से चल रही हड़ताल खत्म, मेयर विनीत धीर ने किया ऐलान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 24 2026 05:00:25 PM

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की 5 दिन से चल रही हड़ताल खत्म, मेयर विनीत धीर ने किया ऐलानसफाई कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग हुई

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की 5 दिन से चल रही हड़ताल खत्म मेयर विनीत धीर ने किया ऐलान

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की 5 दिन से चल रही हड़ताल खत्म, मेयर विनीत धीर ने किया ऐलान

सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग हुई

भरोसा मिलते ही कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है

शहर में जहां-जहां कूड़ा, अब उसकी सफाई करेंगे

इस हड़ताल से 5 दिन सफाई व्यवस्था थी प्रभावित

शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद

जालंधर

जालंधर में 5 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। जालंधर के मेयर विनीत धीर ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग हुई, जिसमें उनकी मांगों को मान लिया गया है। मांगे मानने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

जल्द शहर से उठाया जाएगा कूड़ा

मेयर विनीत धीर ने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारी दोबारा काम पर लौटेंगे और शहर में जहां-जहां कूड़ा पड़ा हुआ है, उसकी सफाई करेंगे। नगर निगम की ओर से उन इलाकों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है, जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है।

5 दिन से सफाई व्यवस्था थी प्रभावित

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर में लगातार पांच दिनों तक कूड़ा उठाने का काम लगभग ठप रहा। इस दौरान के मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक, आदर्श नगर समेत कई इलाकों में कूड़े के लगे थे। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: