Grand event to welcome students of the new session

GNDU में फ्रेशर फेस्टिवल का आयोजन, PPR मार्केट के प्रेसिडेंट GS राजा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 07 2026 07:50:36 PM

GNDU में फ्रेशर फेस्टिवल का आयोजन, PPR मार्केट के प्रेसिडेंट GS राजा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकतनए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य आयोजन

gndu में फ्रेशर फेस्टिवल का आयोजन ppr मार्केट के प्रेसिडेंट gs राजा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

GNDU में फ्रेशर फेस्टिवल का आयोजन, PPR मार्केट के प्रेसिडेंट GS राजा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य आयोजन

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद को सहयोग का आह्वान

करियर में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा

खुशगवार व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

जालंधर

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) कॉलेज, जालंधर में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में पीपीआर (PPR) मार्केट के प्रेसिडेंट जी.एस. राजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा समाज भलाई के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेसिडेंट जी.एस. राजा का विशेष सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल और प्रबंधन ने उनसे भविष्य में भी कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए सहयोग का आह्वान किया। 

उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ समारोह

PPR मार्केट के प्रेसिडेंट जी.एस. राजा ने जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं देते हुए करियर में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर, डॉ. मुनीश भारद्वाज और कॉलेज स्टाफ ने विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रतिभा और प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। पूरे संकाय ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खुशगवार और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मिलकर नए सत्र की शुरुआत का जश्न मनाया।

Related to this topic: