A group of Sikh pilgrims will visit Pakistan

सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, ननकाना साहिब यात्रा के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख घोषित

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 31 2026 01:18:31 PM

सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, ननकाना साहिब यात्रा के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख घोषितश्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नवंबर में पाकिस्तान जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था

सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर ननकाना साहिब यात्रा के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख घोषित

सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, ननकाना साहिब यात्रा के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख घोषित

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नवंबर में पाकिस्तान जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था

सिख श्रद्धालुओं काे इसलिए पासपोर्ट के साथ SGPC हलका सदस्य की सिफारिश लगानी भी जरूरी होगी

पासपोर्ट के अलावा बतौर पहचान प्रमाण पत्र आधार या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करवानी होगी

श्रद्धालुओं से की गई अपील-तय समय सीमा के भीतर अपने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा करवा दें

चंडीगढ़। 

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से नवंबर 2026 में सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए SGPC ने वीजा प्रक्रिया शुरू कर दी है। SGPC के सचिव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करवाने के लिए जत्था भेजा जाएगा।

SGPC हलका सदस्य की सिफारिश भी जरूरी है

उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु श्री ननकाना साहिब समेत पाकिस्तान के अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करना चाहते हैं, वे अपने पासपोर्ट 10 अगस्त 2026 तक SGPC कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट के साथ SGPC हलका सदस्य की सिफारिश भी जरूरी होगी।

पासपोर्ट के साथ दस्तावेज जमा करवाना जरूरी

SGPC ने बताया कि श्रद्धालुओं को पासपोर्ट के अलावा पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करवानी होगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा करवा दें, ताकि वीजा प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Related to this topic: