Something happened on stage during the film

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा“ पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं शहनाज गिल ने फैंस स्टूडेंट से कही बात

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 11 2026 05:13:31 PM

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा“ पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं शहनाज गिल ने फैंस स्टूडेंट से कही बातफिल्म प्रमोशन के दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा“ पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं शहनाज गिल ने फैंस स्टूडेंट से कही बात

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा“ पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं शहनाज गिल ने फैंस स्टूडेंट से कही बात

फिल्म प्रमोशन के दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं

शहनाज गिल से स्टूडेंट बोला- आपके लिए जान दे दूंगा, एक्ट्रेस बोलीं- जब मागूंगी तो दे देना

“तू जान वार ना, जान ले ले” इतनी बड़ी बात तूने मेरे लिए कह दी ना, पहली बार मुझसे कही

यह कहकर उनके पीछे खड़े लोग और सामने मौजूद भीड़ भी उनकी इस बात पर हंसने लगी

पटियाला : 

अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, 8 सितंबर को शहनाज अपकमिंग पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर 2 की टीम के साथ पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। मौका था यूनिवर्सिटी में आयोजित खास कार्यक्रम रौणकां तीयां दी 2026 का। फिल्म प्रमोशन के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं। शहनाज गिल को एक स्टूडेंट ने कहा कि वह उसके लिए जान दे देगा। शहनाज ने उस कमेंट को इग्नोर करने के बजाय वहीं स्टूडेंट को आड़े हाथों ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई।

शहनाज ने माइक पर दोहराया जान वार देंगे

पंजाबी में बात करते हुए शहनाज माइक से सभी को ‘सत श्री अकाल’ बोला। तभी भीड़ में से कोई फैन उन्हें कहता है कि वह उनके लिए अपनी जान दे देगा। शहनाज माइक पर दोहराती हैं कि जान वार देंगे।

शहनाज बोलीं- पहली बार किसी ने ऐसा कहा

शहनाज फिर से पूछती हैं, “जान वार देंगे?” और फिर हंसते हुए फैन से कहती हैं, “तू जान वार ना, जान ले ले।” (तू जान मत दे, मेरी जान ले ले।) इतनी बड़ी बात तूने मेरे लिए कह दी ना, पहली बार किसी लड़के ने मुझसे कही है।

अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना जान

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा।” (यानी तू मुझे अब जिंदगी भर याद रहेगा/मेरी नजरों में रहेगा।) “अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना।” (अपनी जान।) यह कहकर शहनाज बहुत जोर से हंसने लगीं। उनके पीछे खड़े लोग और सामने मौजूद भीड़ भी उनकी इस बात पर हंसने लगी।

Related to this topic: