He shared a final, cheerful conversation

परिवार से हंसकर की थी आखिरी बात

Last Updated: May 21 2026 03:24:07 PM

परिवार से हंसकर की थी आखिरी बात, अब कनाडा से आई बेटे की मौत की खबर

परिवार से हंसकर की थी आखिरी बात

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव गजलाना का रहने वाला वीरेन रंगा

2 साल पहले ही गया था और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा कर रहा था

ताऊ के बेटे गुरमीत और गौरव ने ही दी थी मौत की जानकारी 

कनाडा पुलिस ने ब्लड सैंपल लिया, अगली कार्रवाई की जा रही

नई दिल्ली

कनाडा में भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 22 साल के वीरेन रंगा के रूप में हुई है जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव गजलाना का रहने वाला है। वह 2 साल पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा कर रहा था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वीरेन की मौत कैसे हुई। फिलहाल कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार से आखिरी बार बात

मृतक के पिता राजेंद्र रंगा ने बताया कि वीरेन कनाडा के वैंकूवर में इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा कर रहा था, जो अब पूरा हो चुका था। हाल ही में उसके वर्क परमिट के लिए आवेदन किया था। 14 मई को वीडियो कॉल पर वीरेन से बातचीत हुई थी। इस दौरान उसका बड़ा भाई आदित्य भी कॉल पर मौजूद था। आखिरी बात परिवार से हंसकर की थी। बातचीत में ऐसा कुछ नहीं लगा कि वीरेन किसी परेशानी में है।

जांच कर रही कनाडा पुलिस 

उन्होंने आगे बताया कि कॉल के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को उन्हें वीरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वीरेन के ताऊ के बेटे गुरमीत और गौरव भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने ही परिवार को वीरेन की मौत की जानकारी दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस ने उसका ब्लड सैंपल लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related to this topic: