Health officials announced mass leave.

जालंधर सिविल अस्पताल में आने से पहले जान लें खबर! OPD और रूटीन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 11:14:10 AM

जालंधर सिविल अस्पताल में आने से पहले जान लें खबर! OPD और रूटीन सेवाओं पर लगेगा ब्रेकस्वास्थ्य अधिकारियों ने किया सामूहिक छुट्टी का ऐलान

जालंधर सिविल अस्पताल में आने से पहले जान लें खबर opd और रूटीन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक

जालंधर सिविल अस्पताल में आने से पहले जान लें खबर! OPD और रूटीन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक

स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया सामूहिक छुट्टी का ऐलान

सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी

मरीजों के लिए सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं चालू रखी जाएंगी

क्लैरिकल स्टाफ, लैब में टेस्ट व सैंपलिंग का काम बंद

आम आदमी क्लीनिकों में भी कामकाज ठप ही रखेंगे

जालंधर

जालंधर सिविल अस्पताल में आने से पहले लोगों को यह जान लेना जरूरी है कि गुरुवार को यहां कोई काम नहीं होगा, क्योंकि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक साथ सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। इस कारण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। हालांकि मरीजों की सुविधा और गंभीर मामलों को देखते हुए केवल इमरजैंसी सेवाएं ही चालू रखी जाएंगी।

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD सेवाएं रहेंगी बंद

दरअसल PCMS डॉक्टर्स एसोसिएशन और अन्य सहयोगी यूनियनों के आह्वान पर लिए गए इस फैसले के तहत अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। डॉक्टरों के अनुसार आम दिनों की तरह मरीजों की जांच नहीं की जाएगी, लेकिन गंभीर या आपात स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड और आवश्यक सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी ताकि किसी का जानमाल का नुकसान न हो।

आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारी भी हड़ताल पर

सिविल सर्जन ऑफिस और सिविल अस्पताल का प्रशासनिक और क्लैरिकल स्टाफ, लैब में टेस्ट और सैंपलिंग का काम पूरी तरह बंद रहेगा। आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारी भी कामकाज ठप रखेंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में क्लेरिकल स्टाफ, लैब टेक्निशियन, ANM, NHM और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण नई पर्ची बनाने, रूटीन चेकअप और लैब टेस्ट करवाने जैसे काम नहीं हो सकेंगे।

Related to this topic: