Heroin, narcotic pills, and a pistol seized.

नकोदर में पुलिस का बड़ा कॉसो ऑपरेशन, 20 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन, नशीली गोलियां और पिस्तौल बरामद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 12:37:07 PM

पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

नकोदर में पुलिस का बड़ा कॉसो ऑपरेशन 20 आरोपी गिरफ्तार हेरोइन नशीली गोलियां और पिस्तौल बरामद

नकोदर में पुलिस का बड़ा कॉसो ऑपरेशन, 20 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन, नशीली गोलियां और पिस्तौल बरामद

पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। यह अभियान डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और डीएसपी ट्रैफिक मनजीत सिंह की निगरानी में चलाया गया।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीमों ने नशा प्रभावित इलाकों, नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों और अन्य संदिग्ध जगहों की तलाशी ली। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और वाहनों की चेकिंग भी की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 एफआईआर दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी एक्ट के तहत एक अन्य एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 17 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना सदर नकोदर में 6 एफआईआर के साथ 7 गिरफ्तारियां, थाना सिटी नकोदर में 6 एफआईआर के साथ 8 गिरफ्तारियां और थाना नूरमहल में 4 एफआईआर के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 1 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा 22 बोतल शराब, .32 बोर की एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 जिंदा रौंद, 41,000 रुपये की नकदी और एक आई-20 कार भी बरामद की गई।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related to this topic: