Incident occurred near the Khanguda village

फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा, रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में गिरी कार, हादसे में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 05:20:46 PM

फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा, रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में गिरी कार, हादसे में 6 लोग बुरी तरह से जख्मीचंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास घटी घटना

फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में गिरी कार हादसे में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी

फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा, रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में गिरी कार, हादसे में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी

चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास घटी घटना

कार बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी और चीख-पुकार मची 

सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया

हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इस बारे में बाद में पता चलेगा

राहत की बात यह रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं 

जालंधर/फगवाड़ा

फगवाड़ा में चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इस बारे में बाद में पता चलेगा। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

झपकी आने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक एक परिवार डेरा ब्यास से वापस बलाचौर जा रहा था। रास्ते में कार चालक को नींद की झपकी लग गई। जिसके बाद कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। कार बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी और चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई।

हादसे में बाल-बाल बचे लोग

फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे ने बताया कि कार सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत ही मौके पर मौजूद राहगीरों और एसटीएफ की टीम ने एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया। **

Related to this topic: