He said—Jobs were given based on the principle

पीएपी ग्राउंड में सीएम मान ने 1,746 पुलिस जवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर दी नौकरिया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 02:39:12 PM

पीएपी ग्राउंड में ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1,746 नवनियुक्त पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पीएपी ग्राउंड में सीएम मान ने 1746 पुलिस जवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र बोले- ‘नो कैश नो फरमाइश’ के आधार पर दी नौकरिया

पीएपी ग्राउंड में सीएम मान ने 1,746 पुलिस जवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर दी नौकरियां

जालंधर: पीएपी ग्राउंड में ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1,746 नवनियुक्त पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार अब तक राज्य में 70,840 सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर भर्ती की है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई एक ऐसा उम्मीदवार बताएं, जिसके नंबर ज्यादा होने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली हो।

सीएम मान ने अपने संबोधन में एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनके गांव की दो लड़कियों का पंजाब पुलिस में चयन हुआ है। उनके मुताबिक, इन लड़कियों के माता-पिता दूसरे लोगों के घरों में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी नियुक्तियां युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी बड़ी खुशी का मौका हैं।

नशे के खिलाफ अभियान का जिक्र

मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और 70 हजार से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। सीएम मान ने कहा कि वह यह दावा नहीं करते कि नशा पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन सरकार इस समस्या को धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। नवनियुक्त पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से उनकी ड्यूटी शुरू हो रही है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए, क्योंकि लोगों को पुलिस से काफी उम्मीदें होती हैं।

पंजाब पुलिस देश की भी सुरक्षा करती है: मान

सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस केवल राज्य की सुरक्षा नहीं करती, बल्कि देश की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की करीब 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने देश और दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए पंजाब में शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, हर करीब 30 किलोमीटर पर एसएसएफ की गाड़ी तैनात रहती है और यह फोर्स सड़क हादसों में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सीएम मान ने दावा किया कि सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से पंजाब में एक साल में करीब 2,700 लोगों की जान बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल की चर्चा विदेशों में भी हो चुकी है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में सड़क हादसों में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रयासों की सराहना की है।

करतारपुर के काहलवां में लोक मिलनी

मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को करतारपुर के गांव काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जालंधर देहात पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

वीवीआईपी दौरे से पहले अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें वीवीआईपी सुरक्षा, आने-जाने वाले मार्ग, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था शामिल रही।

अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान लगातार सतर्कता, प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Related to this topic: