Joined hands with AAP, began a new innings

पंजाब की सियासत में खिलाड़ियों की एंट्री, पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और एथलीट कुणार AAP में शामिल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 19 2026 05:43:09 PM

पंजाब की सियासत में खिलाड़ियों की एंट्री, पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और एथलीट कुणार AAP में शामिल AAP का थामा हाथ, शुरू की राजनीति की नई पारी

पंजाब की सियासत में खिलाड़ियों की एंट्री पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और एथलीट कुणार aap में शामिल

पंजाब की सियासत में खिलाड़ियों की एंट्री, पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और एथलीट कुणार AAP में शामिल

 AAP का थामा हाथ, शुरू की राजनीति की नई पारी

अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कुणार ने भी सदस्यता ली

जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ईमानदारी से निभाएंगे

क्रिकेट जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हैं गोनी 

इससे पहले हरभजन सिंह भी AAP में शामिल हुए थे

कप्तान धोनी ने उन्हें क्रिकेट की बड़ी खोज बताया था

 

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी ने राजनीति में नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कुणार ने भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद गोनी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। 

क्रिकेट जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल 

मनप्रीत गोनी AAP में शामिल होने वाले क्रिकेट जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी AAP में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। हालांकि, बाद में हरभजन सिंह समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो गए।

गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी थे चर्चित

मनप्रीत गोनी अपनी तेज गेंदबाजी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट की बड़ी खोज बताया था। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके छह अर्धशतक 

गोनी निचले क्रम में लंबे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम छह अर्धशतक दर्ज हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने 2019 में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के लिए भी खेला था।

Related to this topic: