Karanpreet Singh was on duty at the Chhinj fair

पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, बहन भी घायल; नशा तस्करों के खिलाफ दी थी जानकारी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 02 2026 03:14:27 PM

पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, बहन भी घायल; नशा तस्करों के खिलाफ दी थी जानकारीकरणप्रीत सिंह की ड्यूटी बब्बेहाली में छिंज मेले में लगी हुई थी

पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला बहन भी घायल नशा तस्करों के खिलाफ दी थी जानकारी

पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, बहन भी घायल; नशा तस्करों के खिलाफ दी थी जानकारी

करणप्रीत सिंह की ड्यूटी बब्बेहाली में छिंज मेले में लगी हुई थी

रंजिश के चलते उनपर और उनकी बहन पर हमला किया गया

घायल कांस्टेबल और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज हो रहे 

जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

गुरदासपुर 

गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली अड्डे में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणप्रीत सिंह और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना तिब्बड़ के एसएचओ हरमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कांस्टेबल और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

छिंज मेले में ड्यूटी के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, गांव मुस्तफा जट्टा के रहने वाले कांस्टेबल करणप्रीत सिंह की ड्यूटी बब्बेहाली में आयोजित छिंज मेले में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय उन पर हमला किया गया, उस समय वह पुलिस की वर्दी में ड्यूटी निभा रहे थे। घायल कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में नशा बेचने वाले कुछ तस्करों की जानकारी पुलिस को दी थी। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उन पर और उनकी बहन पर जानलेवा हमला किया गया। बयानों और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: