Key demands, including the dearness allowance

CM भगवंत मान ने हड़ताली यूनियनों की बुलाई मीटिंग, दोपहर 1 बजे जालंधर में होगी मुलाकात; मांगों पर होगी चर्चा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 01:13:47 PM

CM भगवंत मान ने हड़ताली यूनियनों की बुलाई मीटिंग, दोपहर 1 बजे जालंधर में होगी मुलाकात; मांगों पर होगी चर्चामहंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन बहाली समेत प्रमुख मांगें रखी जाएंगी

cm भगवंत मान ने हड़ताली यूनियनों की बुलाई मीटिंग दोपहर 1 बजे जालंधर में होगी मुलाकात मांगों पर होगी चर्चा

CM भगवंत मान ने हड़ताली यूनियनों की बुलाई मीटिंग, दोपहर 1 बजे जालंधर में होगी मुलाकात; मांगों पर होगी चर्चा

महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन बहाली समेत प्रमुख मांगें रखी जाएंगी

मांगों पर गंभीरता से चर्चा और हल का फैसला भी सामने आ सकता है

हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में लोगों से जुड़े काम प्रभावित 

पीएपी परिसर में नए भर्ती किए पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

दोपहर बाद करतारपुर के गांव काहलवा में लोक मिलनी का कार्यक्रम

जालंधर। 

पंजाब में मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर एक बजे हड़ताली यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करेंगे। यह बैठक पीएपी परिसर में होगी। बैठक में सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ओर से महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन बहाली समेत अपनी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। यूनियन प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा होगी और समाधान की दिशा में कोई फैसला सामने आ सकता है।

कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर चर्चा 

हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ते से जुड़े मुद्दों का समाधान और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े अन्य मामलों पर भी चर्चा हो सकती है।

पुलिस कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 12 बजे पीएपी परिसर में नए भर्ती किए गए पुलिस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे हड़ताली यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

करतारपुर में लोक मिलनी कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर बाद करतारपुर के गांव काहलवा में लोक मिलनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम दोपहर करीब तीन बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं।

Related to this topic: