Key meeting held by ADGP S. Rai in Jalandhar.

पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम में होगा बड़ा सुधार, जालंधर में ADGP एस. राय की अहम बैठक

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 09 2026 03:20:39 PM

पंजाब पुलिस के पब्लिक ग्रीवेंस यानी शिकायत निवारण सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए जालंधर में अहम बैठक आयोजित की गई।

पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम में होगा बड़ा सुधार जालंधर में adgp एस राय की अहम बैठक

पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम में होगा बड़ा सुधार, जालंधर में ADGP एस. राय की अहम बैठक

पंजाब पुलिस के पब्लिक ग्रीवेंस यानी शिकायत निवारण सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए जालंधर में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब पुलिस के ADGP एस. राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आम लोगों की शिकायतों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से सुनने और उनका समाधान करने के लिए सिस्टम में बड़े सुधार किए जाएंगे।

बैठक में जालंधर रेंज के DIG, SP और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सुझावों को पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में DGP के सामने रखा जाएगा।

ADGP ने माना कि शिकायत दर्ज होने और शिकायतकर्ता को SMS मिलने के बावजूद कई लोगों को अभी भी अपनी शिकायत के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब शिकायतों के निपटारे में जवाबदेही, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर आने का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जाकर पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना है। जब तक पुलिस कर्मचारी ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों की समस्याओं को नहीं समझेंगे, तब तक उनका प्रभावी समाधान संभव नहीं है।

वहीं महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और उनकी परेशानियों को देखते हुए सांझ केंद्रों में महिला मित्र कॉन्स्टेबल की शुरुआत की गई है। ADGP ने कहा कि एक महिला दूसरी महिला की परेशानी को बेहतर तरीके से समझ सकती है और ऐसे में महिला मित्र के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADGP एस. राय ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ रही दूरी को कम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में भी पुलिस और जनता के बीच मजबूत सांझ के कारण पुलिस को सफलता मिली थी। अब इसी भरोसे और सहयोग को दोबारा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

थानों में लंबित शिकायतों को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। ADGP ने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए जल्द ही DGP स्तर पर समय सीमा निर्धारित की जा सकती है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

Related to this topic: