Khan Sir may surrender at the Patna court

पटना कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर

Last Updated: June 06 2026 01:37:17 PM

पटना कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर, फायरिंग के मामले में पुलिस कर रही है तलाश

पटना कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर

टीचर की हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज 

24 घंटे की तलाशी के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है

2 जून की रात पटना में खान सर के कोचिंग पर हमला हुआ था

पुलिस पहले दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी

पटना

ग्लोबल स्टडीज़ के संस्थापक खान सर पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। उनके ऊपर टीचर की हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है, 24 घंटे की तलाशी के बाद भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला

जानें क्या है मामला : दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

गार्ड्स के बयान के बाद मामला दर्ज

टीचर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे। पुलिस ने खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती। पुलिस की 5 गाड़ियां रातभर खान सर की कोचिंग में पहुंची। स्टूडेंट्स भी रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे।

Related to this topic: