माता वैष्णो देवी में भीषण बारिश से लैंडस्लाइड, रास्ते में हजारों यात्री फंसे, 23 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना
यह लैंडस्लाइड बाण गंगा और लंगर हाल के बीच हुआ है
भवन मार्ग बाणगंगा के पास यात्री मलबे में फंसे हुए हैं
संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन होने की संंभावना
नेशनल डेस्क :
जम्मू में बीते दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण माता वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड हुआ है। इस लैंडस्लाइड के कारण हजारों यात्री फंसे हुए है। बता दें की यह लैंडस्लाइड बाण गंगा और लंगर हाल के बीच हुआ है। मौसम विज्ञान के अनुसार 23 जुलाई तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ हवा चल सकती हैं और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
भूस्खलन की चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी भवन मार्ग बाणगंगा के पास यात्री मलबे में फंसे हुए हैं। तेज बारिश के चलते भूस्खलन की घटना हुई है जिसमें कई यात्री इसकी चपेट में आए हैं। यह हादसा लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ है।
मार्ग पर आवाजाही की बंद
इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन हो सकता है। बता दें कि वैष्णो देवी में इससे पहले भी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद महत्वपूर्ण मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।