जालंधर में शराब तस्करों के खिलाफ रेड करने पहुंची टीम से हाथापाई, अधिकारी की वर्दी फाड़ी
कथित तौर पर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई
रेड दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए
टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई व धक्का-मुक्की
वहीं, इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ
जालंधर
जालंधर में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज टीम और पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। कैंट के 30 नंबर मोहल्ले में एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील कुमार की अगुवाई में टीम ने रेड की। इस दौरान कथित तौर पर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। रेड के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी टीम
जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक एक्साइज अधिकारी की वर्दी भी फाड़ दी गई। शराब बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने कथित तौर पर विरोध करते हुए सवाल किया कि “बिना परमिशन के घर में कैसे घुसे?” पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।