छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है अगस्त, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जारी हो गई लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी जैसे प्रमुख त्यौहार
छात्रों और अभिभावकों को पहले से योजना बनाने में आसानी होगी
2, 9, 16, 23 व 30 अगस्त को रविवार के कारण स्कूल-कॉलेज बंद
निजी और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों का अवकाश कैलेंडर अलग भी
पंजाब डेस्क
अगस्त का महीना स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी जैसे प्रमुख अवसरों के साथ कई रविवार और दूसरा शनिवार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को पहले से छुट्टियों की जानकारी होने से यात्रा और अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाने में आसानी होगी तो चलिए जानते हैं कि अगस्त में किन-किन तारीखों में स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां रहने वाली हैं...
इन तारीखों पर रहेगा अवकाश
अगस्त में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 8 अगस्त को दूसरा शनिवार होने से भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 21 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रतम्, 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।
छुट्टियाें में हो सकता हैं बदलाव
स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों और शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ निजी और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों का अवकाश कैलेंडर अलग भी हो सकता है। इसलिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश सूची जरूर देखनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।