A major operation had taken place the day before

अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो से ज्यादा हेरोइन और हथियार बरामद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 11:26:11 AM

अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो से ज्यादा हेरोइन और हथियार बरामदपंजाब पुलिस को अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई 27 किलो से ज्यादा हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो से ज्यादा हेरोइन और हथियार बरामद

पंजाब पुलिस को अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने अमृतसर-लाहौर अंतरराष्ट्रीय सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 27 किलो से ज्यादा हेरोइन और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूसे गांव के करण तथा भल्ला कॉलोनी के समरप्रीत, विशाल और सन्नी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में एक आरोपी के कथित तौर पर दुबई में बैठे हैंडलर से संबंध सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह हैंडलर कथित रूप से नशे की खेप का इंतजाम करता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन और हथियार कहां से लाए गए थे और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। सीमा पार सक्रिय ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एक दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.549 किलो हेरोइन, 5.459 किलो अफीम और एक अवैध .30 बोर पिस्तौल बरामद की थी।

प्रारंभिक जांच में आरोपियों के कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से संबंध सामने आए थे। पुलिस के मुताबिक, नशे और हथियारों की सप्लाई ड्रोन के जरिए की जाती थी।

फिलहाल अमृतसर में हुई ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related to this topic: