A man in a car was stalking a woman.

गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार से मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 14 2026 01:30:42 PM

गुरुग्राम में सड़क पर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि एक कार चालक ने जानबूझकर महिला बाइक सवार को टक्कर मार दी।

गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार से मारी टक्कर वीडियो हुआ वायरल

 

गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार से मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम में सड़क पर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि एक कार चालक ने जानबूझकर महिला बाइक सवार को टक्कर मार दी। पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो पीड़िता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कार सवार कर रहा था महिला का पीछा

पीड़िता ने अपनी पहचान सिया के रूप में बताई है। सिया के मुताबिक, वह गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर अपनी अप्रिलिया RS 457 बाइक से जा रही थी। उसके साथ एक दोस्त भी दूसरी बाइक पर मौजूद था।

सिया का आरोप है कि एक कार लगातार उसका पीछा कर रही थी। उन्होंने कार सवार से दूरी बनाए रखने के लिए कहा, लेकिन कार अचानक उनके बेहद करीब आ गई। कार में बैठे एक व्यक्ति की हरकतें भी उन्हें संदिग्ध लगीं। इसके बाद सिया ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा।

अचानक तेज रफ्तार में मारी टक्कर

सिया के मुताबिक, कार सवार ने उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा। इसके बाद अचानक कार की रफ्तार बढ़ाई और साइड से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिया सड़क पर गिर गईं, जबकि उनकी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

बाइक में लगा कैमरा पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में टक्कर की जोरदार ताकत साफ दिखाई देती है।

टक्कर के बाद मौके से फरार हुआ चालक

सिया ने बताया कि उनकी एक सहेली ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गया। आगे एक ट्रैफिक सिग्नल पर कार रुकी, जहां सिया के दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, आरोप है कि चालक ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

सिया ने यह भी दावा किया कि कार में सवार लोग नशे में प्रतीत हो रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील

सिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'rebelwheels-Sia_' पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए गुरुग्राम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कार का नंबर और उसके मालिक का नाम भी सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किया है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी घटना पर नाराजगी जता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई या आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Related to this topic: