A man was on his way to the hospital by car

जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा! अस्पताल जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 21 2026 09:04:18 PM

जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा! अस्पताल जाने को लेकर भिड़े दो पक्षमकसूदां में एक व्यक्ति कार से अस्पताल जा रहा था, पर जत्थेबंदियों ने उसे रोक लिया

जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा अस्पताल जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा! अस्पताल जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

मकसूदां में एक व्यक्ति कार से अस्पताल जा रहा था, पर जत्थेबंदियों ने उसे रोक लिया

वहीं दोनों में हाथापाई सामने आई, देखा जा सकता दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे

पत्नी की डायलिसिस, अस्पताल की पर्ची भी दिखाई, बावजूद जाने नहीं दिया जा रहा

घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जाने दिया 

जालंधर

जालंधर में आज पंजाब बंद का पूरा असर देखने को मिला। हालांकि कई जगहों पर दुकानें खुली रहीं, जिन्हें बाद जत्थबंदियों की तरफ से खुद जाकर मौके पर पहुंचकर बंद करवाया। वहीं मकसूदां में एक व्यक्ति कार से अस्पताल जा रहा था, पर जत्थेबंदियों ने उसे रोक लिया। वहीं दोनों में हाथापाई की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे।

अस्पताल नहीं जाने दिया जा रहा था

कार सवार व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी की डायलिसिस हो रही है। उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई, पर बावजूद जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं सिख व्यक्ति ने कहा कि मैंने उसे गाली दी, हालांकि मैंने गाली नहीं दी बल्कि मैंने खुद को गाली दी। मैं पहले से ही परेशान चल रहा हूं और मुझे अस्पताल नहीं जाने दिया जा रहा।

हंगामे के बाद जत्थेबंदियों ने जाने दिया

इस दौरान भड़के सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा नहीं दिया। वहीं हंगामा होने पर अन्य सिख मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जत्थेबंदियों ने जाने दिया।

Related to this topic: