इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, डीसी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन
इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे, जिसके चलते प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
प्रदर्शन को देखते हुए सरकारी दफ्तर के गेट बंद कर दिए गए और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और डीसी दफ्तर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
गेट के दूसरी तरफ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन जारी रखा और इंसाफ की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर पुलिस अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।
फिलहाल प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।