The Ministry of Finance has taken a major step

Sunday को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 01:59:24 PM

Sunday को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसलावित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया

sunday को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Sunday को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया

27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुलेंगे

28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

बैंकिंग सेवाएं 5 दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति भी बन रही थीं

ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी है 

बैंक यूनियनों व बैंक प्रबंधन से प्रस्तावित हड़ताल टालने की अपील 

नई दिल्ली

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस दिन बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज होगा। UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी।

SBI-PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट

आम लोगों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर को बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM से जुड़ी ब्रांच और करेंसी चेस्ट चालू रखने की मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि जरूरी बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हड़ताल को देखते हुए SBI, PNB समेत कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी है। वहीं, वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों और बैंक प्रबंधन से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील भी की है।

Related to this topic: