Bawa Henry has been an MLA for 10 years

जालंधर नार्थ में कांग्रेस के धरने पर गरमाई  सियासत, मेयर विनीत धीर बोले-‘अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर दें धरना’

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 30 2026 05:45:03 PM

जालंधर नार्थ में कांग्रेस के धरने पर गरमाई  सियासत, मेयर विनीत धीर बोले-‘अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर दें धरना’10 साल से बावा हैनरी विधायक, तब विकास क्यों नहीं हुआ?

जालंधर नार्थ में कांग्रेस के धरने पर गरमाई  सियासत मेयर विनीत धीर बोले-‘अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर दें धरना’

जालंधर नार्थ में कांग्रेस के धरने पर गरमाई  सियासत, मेयर विनीत धीर बोले-‘अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर दें धरना’

10 साल से बावा हैनरी विधायक, तब विकास क्यों नहीं हुआ?

लंबे समय से चले आ रहे कई मुद्दे, स्थायी समाधान नहीं हुआ

विकास कार्य होने के बाद मुद्दाें पर प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस 

असल में नार्थ के पिछड़ेपन को हैनरी पिता-पुत्र जिम्मेदार हैं

जालंधर

जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए गए धरने के बाद सियासत गरमा गई है। जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज और मेयर विनीत धीर ने कांग्रेस विधायक बावा हैनरी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता विकास कार्यों को लेकर धरना देना चाहते हैं तो उन्हें अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर धरना देना चाहिए। हैनरी के पिता अवतार जालंधर नॉर्थ से तीन बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब सरकार में मंत्री रहे हैं। अवतार हैनरी 1992, 1997 और 2002 में जालंधर नॉर्थ सीट से विधायक और पंजाब में मंत्री रहे।

गाजी गुल्लां तक कई सवालों का खोला पिटारा

मेयर विनीत धीर ने लम्मा पिंड चौक, बल्टर्न पार्क, दोमोरिया पुल और गाजी गुल्लां की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें से कई मुद्दे लंबे समय से चले आ रहे हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी और बावा हैनरी विधायक थे, तब इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं तो कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

हैनरी पिता-पुत्र को देना चाहिए इसका जवाब

विनीत धीर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले अपने ही नेताओं से यह पूछना चाहिए कि जालंधर नॉर्थ में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान पहले क्यों नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में नॉर्थ हलके में समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को तेजी के साथ किया जा रहा है। असल में नार्थ हलके के पिछड़ेपन के लिए हैनरी पिता-पुत्र जिम्मेदार हैं।

Related to this topic: