The monsoon appears to be becoming active

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, जालंधर-पठानकोट समेत कई जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 31 2026 01:52:09 PM

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, जालंधर-पठानकोट समेत कई जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्टराज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बरसेंगे बादल जालंधर-पठानकोट समेत कई जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, जालंधर-पठानकोट समेत कई जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है

यहां आज से 3 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया

अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज 

सबसे अधिक तापमान 37.8° सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज 

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 31 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

वहीं पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर हरियाणा की ओर खिसक गया है। इसके चलते अगले 24 घंटे में पंजाब और चंडीगढ़ में बहुत तेज बारिश की संभावना कम है। 31 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मोहाली, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन और नवांशहर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

डैमों में बढ़ी है पानी की आवक

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण भाखड़ा और पोंग डैम में पानी की आवक बढ़ी है। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1599.08 फीट है। यहां 39,785 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 24,495 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका खतरे का निशान 1680 फीट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर बना डिप्रेशन अब महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में बारिश करा रहा है। मानसून ट्रफ पंजाब से दक्षिण की ओर बनी हुई है।

Related to this topic: