The monsoon withdrawal line is passing through

पंजाब और चंडीगढ़ में करवट बदल रहा मौसम, पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 30 2026 01:40:31 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में करवट बदल रहा मौसम, पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहींमानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है

पंजाब और चंडीगढ़ में करवट बदल रहा मौसम पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में करवट बदल रहा मौसम, पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं

मानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है

वहीं, आने वाले दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है

सुबह और रात में मौसम रहेगा ठंडा, 5 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

24 घंटों में पंजाब का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

मोहाली :

पंजाब और चंडीगढ़ में अब गर्मी के जाने और सर्दी के आने के लक्षण दिखने लगे हैं। आने वाले कुछ दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।लेकिन सुबह और रात में मौसम ठंडा हो जाएगा। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून की वापसी जारी है। इसकी वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। 

बठिंडा में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से वातावरण में नमी कम होगी। जिससे मौसम और भी शुष्क हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में पंजाब का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related to this topic: