सुरेंद्र सिंह होंगे जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर, संदीप ऋषि का हुआ ट्रांसफर
जालंधर में नगर निगम कमिश्नर एक बार फिर से ट्रांसफर कर दिया गया है
अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया
संदीप ऋषि को कुछ दिन पहले ही जालंधर नगर कमिश्नर का चार्ज सौंपा था
ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर तैनात
जालंधर
जालंधर में नगर निगम कमिश्नर एक बार फिर से ट्रांसफर कर दिया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक अब सुरेंद्र सिंह नए जालंधर नगर निगम कमिश्नर होंगे। जबकि अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया है।
हाल ही में मिला था निगम का एडिशनल चार्ज
बता दें कि IAS अधिकारी संदीप ऋषि को कुछ दिन पहले ही जालंधर नगर कमिश्नर का चार्ज सौंपा था लेकिन अब उनका ट्रांसफर कर दिया गया, उन्हें जालंधर नगर निगम का एडिशनल चार्ज दिया था। हालांकि ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भी तैनात है।