Northern Railway has restored stoppages for severa

अमृतसर-देहरादून समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज उत्तर रेलवे ने फिर से बहाल किए

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 30 2025 03:26:35 PM

अमृतसर-देहरादून समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज उत्तर रेलवे ने फिर से बहाल किए, पंजाब के यात्रियों को राहत

अमृतसर-देहरादून समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज उत्तर रेलवे ने फिर से बहाल किए

रम्मत कार्य के कारण ये स्टॉपेज अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे

अब एक अक्तूबर से यात्री वहां भी ट्रेनें पकड़ सकेंगे जहां सुविधा बंद थी

हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस के तीन, कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का एक

कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल और देहरादून-अमृतसर मेल का एक

अमृतसर-देहरादून मेल और शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर मेल का स्टॉपेज 

पंजाब डेस्क

पंजाब में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने अमृतसर-जालंधर रूट पर चलने वाली कई गाड़ियों के स्टॉपेज बहाल कर दिए हैं। मरम्मत कार्य के कारण ये स्टॉपेज अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब एक अक्तूबर से यात्री उन स्टेशनों पर भी ट्रेनें पकड़ सकेंगे जहां रुकने की सुविधा बंद थी। उत्तर रेलवे की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस के तीन, श्री वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का एक, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस का एक, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का एक, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस का एक, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस का एक और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस का एक स्टॉपेज बहाल किया गया है।

गोराया: 05:03 बजे आगमन, 05:04 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

जालंधर कैंट: 05:35 बजे आगमन, 05:36 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

जंडियाला: 07:07 बजे आगमन, 07:08 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस

फिल्लौर जं.: 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (02.10.2025 से)

16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस

फिल्लौर जं.: 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (06.10.2025 से)

16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस

फिल्लौर जं.: 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (03.10.2025 से)

14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस

करतारपुर: 06:39 बजे आगमन, 06:40 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस

करतारपुर: 22:33 बजे आगमन, 22:34 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

11057 छत्रपति शिवाजी महाराज-अमृतसर एक्सप्रेस

गोराया: 13:24 बजे आगमन, 13:25 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)

Related to this topic: