The new office was set up in the industrial area,

जालंधर नॉर्थ हलके में जनता से सीधा कनेक्शन, मेयर विनीत धीर के ऑफिस का उद्घाटन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 17 2026 04:01:48 PM

जालंधर नॉर्थ हलके में जनता से सीधा कनेक्शन, मेयर विनीत धीर के ऑफिस का उद्घाटननया ऑफिस इंड्रस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के पास बनाया

जालंधर नॉर्थ हलके में जनता से सीधा कनेक्शन मेयर विनीत धीर के ऑफिस का उद्घाटन

जालंधर नॉर्थ हलके में जनता से सीधा कनेक्शन, मेयर विनीत धीर के ऑफिस का उद्घाटन

नया ऑफिस इंड्रस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के पास बनाया 

नया ऑफिस खुलने पर विनीत धीर ने लीडरशीप का जताया आभार

मेयर खुद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ऑफिस में ही मौजूद रहेंगे

दोबारा से शाम 5.15 बजे से 8.30 बजे तक दफ्तर में ही मौजूद रहेंगे 

जालंधर

पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जालंधर में आम आदमी पार्टी ने अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में नॉर्थ हलके के इंचार्ज बने मेयर विनीत धीर ने आज लोगों से सीधा संवाद करने के लिए नए ऑफिस का उद्घाटन किया। यह नया ऑफिस इंड्रस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के पास बनाया गया है। ऑफिस के उद्घाटन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।

नए ऑफिस पर लीडरशिप का धन्यवाद

नए ऑफिस के उद्घाटन पर विनीत धीर ने पार्टी लीडरशीप का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। नार्थ हलके के लोगों की सेवा करने के लिए ऑफिस का शुभारंभ किया गया। हलके में सड़क, सीवरेज सहित अन्य दिक्कतें है। वह खुद नॉर्थ हलके का दौरा लगातार कर रहे है और दौरे के दौरान आम जनता को आ रही समस्याओं को देखा है।

9 से 12 बजे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

विनीत धीर ने विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में शहर के अन्य हलकों की तरह नार्थ हलके की भी नुहार बदली जाएगी और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा। वह खुद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक इस ऑफिस में मौजूद रहेंगे। जिसके बाद दोपहर 12.15 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम ऑफिस में मौजूद रहेंगे। दोबारा से शाम 5.15 बजे से 8.30 बजे तक दफ्तर में मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Related to this topic: