Panic ensued at the Jalandhar Civil Hospital.

जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन में मचा हड़कंप

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 02:02:16 PM

जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन में मचा हड़कंपजालंधर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कृष्णा लैब के बाहर एक महिला ने अचानक बच्चे को जन्म

जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म प्रशासन में मचा हड़कंप

जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन में मचा हड़कंप

जालंधर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कृष्णा लैब के बाहर एक महिला ने अचानक बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और महिला को स्टेचर के जरिए उपचार के लिए गायनी वार्ड में ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोराया निवासी सुशीला को दो महिलाएं डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कृष्णा लैब के बाहर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल स्टाफ तुरंत महिला और नवजात को लेकर गायनी वार्ड पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला और नवजात बच्चे की हालत स्थिर है और दोनों डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

वहीं, मामले को लेकर अस्पताल का स्टाफ मीडिया से दूरी बनाता नजर आया। फिलहाल किसी भी डॉक्टर की ओर से इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले को लेकर क्या जानकारी दी जाती है, यह देखना बाकी है।

Related to this topic: