PCR vehicles immediately deployed at the high

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 25 2026 01:40:00 PM

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरी कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मचा हड़कंप

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरी कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

हाई कोर्ट परिसर में तुरंत पीसीआर वाहन, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंचाई गईं। पुलिस ने परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

बम की धमकी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति और कॉल के स्रोत को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हाई कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Related to this topic: