People are expected to get relief from the heat

पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; 9 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 04 2026 11:52:37 AM

: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ और मोहाली में आसमान में बादल छाए रहे।

पंजाब में बदला मौसम कई जिलों में बारिश के आसार 9 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; 9 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

जालंधर: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ और मोहाली में आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर रहने की संभावना है। इसके बाद भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आज गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा में बने चक्रवाती सिस्टम और मानसून ट्रफ के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पंजाब में 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, इस मानसून सीजन में पंजाब में अब तक बारिश सामान्य से 34 प्रतिशत कम हुई है।

बिजली की मांग भी बढ़ी

बारिश के बीच पंजाब में बिजली की मांग भी लगातार बनी हुई है। राज्य में बिजली की कुल मांग 11,944 मेगावाट रही, जबकि पंजाब में 3,799 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। मांग को पूरा करने के लिए 8,146 मेगावाट बिजली बाहर से ड्रॉ की गई, जो निर्धारित शेड्यूल से 68 मेगावाट अधिक थी।

वहीं, वीरवार को दिन के समय पंजाब में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गई थी। बिजली की फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज दर्ज की गई।

कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं किसानों और आम लोगों को भी मौसम में बदलाव का फायदा मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: