जालंधर में सरेआम ASI के बेटे ने लहराई पिस्टल! VIDEO में लड़की ने छीनने की कोशिश की
पास में मौजूद एक शख्स ने मोबाइल में कैद कर ली पूरी घटना की वीडियो
कुछ युवक लड़कियों को पीछे हटने को कहता दिखाई और सुनाई दे रहा है
कुछ महिलाएं भी पिस्टल लेकर आए उस युवक को रोकने का प्रयास करती
वीडियो आने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी
जालंधर
जालंधर के अमन नगर में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा सरेआम पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर गली में निकला युवक एक एएसआई का बेटा है। वीडियो में वह हाथ में पिस्टल लेकर गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। दरअसल, यह विवाद एएसआई के बेटे और एक नाबालिग के बीच किसी बात को लेकर हुआ था। पूरी घटना की वीडियो पास में मौजूद एक शख्स ने मोबाइल में कैद कर ली, जिसमें कुछ युवक लड़कियों को पीछे हटने के लिए कहता दिखाई और सुनाई दे रहा है।
मां को कुछ भी हुआ तो वह भी देगा जबाव
वीडियो में सुना जा सकता है कि तैश में आया व्यक्ति लड़कियों को पीछे होने के लिए कहता है इस दौरान वह पिस्टल में गोली लोड करने की बात भी कहता है। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति उसे कहता है कि अगर उसकी मां को कुछ भी हुआ तो वह भी जबाव देने से पीछे नहीं हटेगा। माहौल बिगड़ता देख युवक की मां उसे घर जाने के लिए कहती है। कुछ महिलाएं भी पिस्टल लेकर आए युवक को रोकने का प्रयास करती नजर आती हैं।
काफी देर तक की बहस और गाली-गलौज
जानकारी के मुताबिक यह विवाद एएसआई के बेटे और एक नाबालिग के बीच किसी बात को लेकर हुआ था। इसके बाद युवक कथित तौर पर गुस्से में पिस्टल लेकर गली में आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। वह काफी देर तक लोगों से बहस और गाली-गलौज करता रहा। घटना के दौरान मौजूद महिलाओं ने उसे रोकने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।