The pilot decided to bring the aircraft back

उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा, इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त; मची चीख-पुकार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 01:10:48 PM

उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा, इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त; मची चीख-पुकारपायलट ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया

उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त मची चीख-पुकार

उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा, इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त; मची चीख-पुकार

पायलट ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया

केरमानशाह के लिए रवाना हुआ था, घटना के बाद यात्री घबरा गए

विमान को उतार लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

यह घटना शाम 5:39 बजे हुई, किसी के घायल होने की सूचना नहीं 

नई दिल्ली

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बोइंग 737 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हवा में ही विमान का एक टायर फट गया, जिसके बाद इंजन को नुकसान पहुंचने की जानकारी आई। स्थिति को देखते पायलट ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया। यह विमान मशहद से केरमानशाह के लिए रवाना हुआ था। घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।

लैंडिंग के दौरान विमान की छत का हिस्सा गिरा

ईरान के रजावी खोरासान प्रांत की सरकार के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे हुई। ईरानी न्यूज एजेंसी आखरीन खबर की ओर से घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में विमान की लैंडिंग के दौरान केबिन की छत की अंदरूनी परत का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिरता दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी फ्लाइट से भेजे गए

सेफरान एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स को बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए केरमानशाह भेजने की व्यवस्था की गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मशहद एयरपोर्ट का रनवे कुछ समय के लिए बंद रखा गया। बाद में रनवे को दोबारा खोल दिया गया और एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल कर दिया गया।

Related to this topic: