There was a plan to sell the child for ₹1 lakh.

जालंधर में 4 साल के केशव किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा, बच्चे को ₹1 लाख में बेचने की थी योजना

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 21 2026 12:38:55 PM

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके के पन्नू विहार से 4 वर्षीय केशव के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है।

जालंधर में 4 साल के केशव किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा बच्चे को ₹1 लाख में बेचने की थी योजना

जालंधर में 4 साल के केशव किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा, बच्चे को ₹1 लाख में बेचने की थी योजना

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके के पन्नू विहार से 4 वर्षीय केशव के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

डीसीपी आदित्य वारियर के मुताबिक, पुलिस ने करीब 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी, पुत्र स्वर्गीय रामेश लाल, निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सुबह करीब 5 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया।

बच्चे को ₹1 लाख में बेचने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने केशव को ₹1 लाख में बेचने की योजना बनाई थी और इसके लिए कथित तौर पर ₹20 हजार एडवांस भी ले चुके थे। जिन लोगों को बच्चा बेचने की योजना थी, पुलिस ने उन्हें भी मामले में नामजद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शहर में की गई नाकेबंदी के कारण आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने बच्चे को जालंधर बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।

दूसरा आरोपी अभी फरार

इस मामले में रजत रत्तु का साथी प्रिंस अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर पहली बार ऐसी वारदात को अंजाम दिया था।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े बदले थे। पुलिस ने कथित तौर पर वे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा बच्चे को कुछ समय के लिए आरोपियों ने अपने जान-पहचान के लोगों के पास छोड़ा था।

आरोपी से होगी आगे पूछताछ

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि केशव को ही क्यों निशाना बनाया गया और इस पूरी साजिश में कितने लोग शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में मामले से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Related to this topic: