The police have arrested the accused accountant.

₹10 हजार वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी ने लगाई आग, ₹24 करोड़ का सामान जलकर राख

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 12:06:23 PM

₹10 हजार वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी ने लगाई आग, ₹24 करोड़ का सामान जलकर राखपुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है

₹10 हजार वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी ने लगाई आग ₹24 करोड़ का सामान जलकर राख

₹10 हजार वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी ने लगाई आग, ₹24 करोड़ का सामान जलकर राख

पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है

पहचान 33 वर्षीय विनोद पंडित सावले के रूप में हुई 

150 रुपये का पेट्रोल खरीदकर मार्केट में आग लगाई

करीब 14 दुकानें चपेट में आईं, कपड़ा व सामान राख

 

गुजरात के सूरत स्थित संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आग मार्केट में काम करने वाले अकाउंटेंट ने लगाई थी। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय विनोद पंडित सावले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने करीब 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा और रात में मार्केट खाली होने का इंतजार किया। रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने पेट्रोल छिड़का और आग लगा फरार हो गया। मार्केट की 14 दुकानें चपेट में आईं, जिससे कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया।

30 हजार थी सैलरी, 10 हजार रुपये थे बकाया

क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि विनोद ने अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट की जे कॉर्प इंडिया और जगदंबा टेक्सटाइल में अकाउंटेंट की नौकरी शुरू की थी। उसे दोनों दुकानों से कुल 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था। आरोपी का दावा है कि काम को लेकर मालिकों से विवाद के बाद उसने अगस्त में नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद उसे 20 हजार रुपये दिए गए, जबकि करीब 10 हजार रुपये बाकी थे। 

14 दुकानदारों को 24 करोड़ से ज्यादा नुकसान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 8 सितंबर की रात पेट्रोल खरीदा और मार्केट की सीढ़ियों में बैठकर खाली होने का इंतजार किया। मार्केट खाली होने के बाद उसने कपड़ों के पार्सलों में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि 14 दुकानदारों को 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान की।

वारदात के बाद पत्नी-बच्चे को साथ लेकर भागा

जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है और CCTV के जरिए उसकी पहचान हो गई है, तो वह डर गया। पुलिस के मुताबिक, उसने मोबाइल फोन बंद किया और पत्नी व बच्चे के साथ पहले राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर और फिर अयोध्या चला गया। रविवार को सूरत लौटने के बाद मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related to this topic: