The police have not yet confirmed their arrest.

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 12:47:05 PM

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ाअभी तक पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

अभी तक पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की

सिद्धू पर 10 जनवरी को भी हमला करने की कोशिश 

12 सितंबर रात डेढ़ बजे ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं

हालांकि फायरिंग समय गुलाब सिद्धू घर पर नहीं थे

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों में रहने वाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि गुलाब सिद्धू पर इसी साल 10 जनवरी पर हमला करने की कोशिश की गई थी। इस हमले का मास्टर माइंड कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह था, जो गुलाब सिद्धू के सरपंचिया गाने से नाराज था।

12 सितंबर की रात को हुई थी फायरिंग

आपको बता दें कि सिंगर गुलाब सिद्धू के फरवाही गांव में पैतृक घर पर 12 सितंबर रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें दिख रहा था कि आरोपियों ने घर के बाहर अपनी बाइक रोकी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने एक बाद एक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि फायरिंग के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे।

Related to this topic: