हरियाणा के यमुनानगर में सुबह सुबह फाइनेंसर की गोली मारकर ह/त्या, जिम में एक्सरसाइज कर बाहर निकले थे
SP कमलदीप गोयल समेत पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं
अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने आसपास CCTV की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी
हरभजन प्रेमनगर के वासी और फाइनेंस का काम करते थे
बदमाशों की पहचान और कारणों का पता लगाया जाएगा
हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर 60 साल के फाइनेंसर हरभजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मॉडल टाउन इलाके में हुई। हरभजन सिंह रोज की तरह सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल समेत पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी
करीब 7 से 7:30 बजे के बीच जिम से बाहर निकलकर वह अपनी कार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों से बचने के लिए हरभजन सिंह अपनी कार की तरफ भागे। एक गोली कार के बोनट पर भी लगी। इसके बाद बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए दोबारा फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। हरभजन सिंह प्रेम नगर के रहने वाले थे और फाइनेंस का काम करते थे। बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।