Political activities regarding the upcoming

पंजाब में सियासी हलचल तेज, गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा AAP का दामन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 07 2026 01:05:10 PM

पंजाब में सियासी हलचल तेज, गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा AAP का दामनआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी

पंजाब में सियासी हलचल तेज गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा aap का दामन

पंजाब में सियासी हलचल तेज, गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा AAP का दामन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी

ये दलबदल जीरा की राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा

बताया जा रहा है कि सेखों पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे 

साल 2016 में चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद सुर्खियों में आया था नाम

 

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। फिरोजपुर के जीरा विधानसभा हलके में उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब गुरप्रीत सिंह सेखों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के फिरोजपुर दौरे के दौरान सेखों के AAP में शामिल होने को जीरा की राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। गुरप्रीत सिंह सेखों की आम आदमी पार्टी में एंट्री के बाद जीरा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सेखों पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे थे।

नाभा जेल ब्रेक कांड से सुर्खियों में आया नाम

गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम साल 2016 में हुए चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद देशभर में सुर्खियों में आया था। इस मामले में उन पर जेल ब्रेक की साजिश और कथित तौर पर अहम भूमिका से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे। दरअसल, नवंबर 2016 में भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने नाभा जेल पर हमला किया था। हमलावर जेल से कई कैदियों को छुड़ाकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम जांच के दौरान सामने आया था और वह लंबे समय तक चर्चा में रहे।

Related to this topic: