Preparations for the mega-rally on September

जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भूमि पूजन, भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने AAP पर बोला हमला

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 23 2026 12:27:15 PM

जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भूमि पूजन, भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने AAP पर बोला हमला30 सितंबर को महा-रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर

जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भूमि पूजन भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने aap पर बोला हमला

जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भूमि पूजन, भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने AAP पर बोला हमला

30 सितंबर को महा-रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर 

लिली रिजॉर्ट होटल प्रागपुर के पास बहुचर्चित रैली 

पठानकोट से यात्रा का आखिरी पड़ाव जालंधर में है

लोग समझते हैं कि कौन सही है और कौन गलत

रैली की सफलता को बूथस्तरीय जनसंपर्क अभियान 

जालंधर 

भाजपा द्वारा जिला जालंधर में 30 सितंबर को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह की महा-रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह बहुचर्चित रैली जीटी रोड स्थित लिली रिजॉर्ट होटल प्रागपुर के पास मैदान में आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल को लेकर आज सुबह 9:15 बजे तय शुभ मुहूर्त पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि जो 18 सितंबर से नशा मुक्त यात्रा शुरू हुई है पठानकोट से उसका आखिरी पड़ाव जालंधर में है। 

लोग समझते हैं कि कौन सही है और कौन गलत

उन्होंने आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि इस समर्थन के कारण सरकार डरी हुई है और इस यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है जगह-जगह से। लेकिन पंजाब की जनता हमारे साथ है, पंजाब की जनता भाजपा (BJP) के साथ है और हम सरकार बनाएंगे। माननीय गृहमंत्री 30 तारीख को आकर हमें बताएंगे कि आगे हमें क्या करना है। लोग समझते हैं कि कौन सही है और कौन गलत। साढ़े चार साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया, सिर्फ नारेबाजी की तो लोग उनकी बातों को स्वीकार नहीं करेंगे।

गैंगस्टरवाद सिर्फ भाजपा ही खत्म कर सकती है

सभी लोग देख रहे हैं कि भाजपा की सरकार बने ताकि लोगों को नशे से, बेरोजगारी से, गैंगस्टरवाद से छुटकारा मिले, कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की स्थिति ठीक हो, रोजगार मिले, कृषि-व्यापार-इंडस्ट्री आगे बढ़े और वह सिर्फ भाजपा की सरकार ही दे सकती है, जैसे देश के अन्य प्रदेशों में हो रहा है। 21-22 प्रदेश जहां भाजपा की सरकार है, लगातार प्रगति कर रहे हैं लेकिन पंजाब उससे वंचित रह गया है और अब हम भाजपा की सरकार बनाकर पंजाब को भी नई दिशा में लेकर जाएंगे।

गुजरात-राजस्थान से आए नशों पर दिया जवाब

पंजाब में आ रहे नशे पर सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि कौन सा नशा आ रहा है गुजरात से? कहानियां बनाई जा रही हैं। इसमें कोई तथ्य है? आपको भी पता है, मुझे भी पता है। क्योंकि वे रोक नहीं पा रहे हैं। अगर आ भी रहा है 1 मिनट के लिए उनकी बात मान लेंतो पंजाब के बॉर्डर पर उनकी पुलिस है ना? राजस्थान से आता है, गुजरात-राजस्थान से पंजाब आता है, तो वहां क्यों नहीं रोकते? क्यों नहीं पकड़ते? वे कैसे पकड़ेंगे, जब खुद ही सबसे मिले हुए हैं।

‘नशा मुक्त और सुशासन युक्त पंजाब’ का संकल्प

भाजपा के जालंधर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 सितंबर का यह कार्यक्रम पंजाब को नशा मुक्त बनाने, सुशासन की स्थापना और चौतरफा विकास के संकल्प को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग गृह मंत्री अमित शाह के विचारों को सुनने पहुंच सकें।

Related to this topic: