The price of milk will be increased

जालंधर में डेयरी संचालकों का अल्टीमेटम, 11 सितंबर से दूध सप्लाई बंद करने की चेतावनी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 09 2026 05:58:21 PM

जालंधर में डेयरी संचालकों का अल्टीमेटम, 11 सितंबर से दूध सप्लाई बंद करने की चेतावनीदूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी

जालंधर में डेयरी संचालकों का अल्टीमेटम 11 सितंबर से दूध सप्लाई बंद करने की चेतावनी

जालंधर में डेयरी संचालकों का अल्टीमेटम, 11 सितंबर से दूध सप्लाई बंद करने की चेतावनी

दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी

सरकार से दूध का उचित मूल्य तय करने की मांग उठाई

पशु आहार और उनकी दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे

शहर और मंडियों तक पहुंचाने का ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ा

अगर उचित दाम नहीं मिला तो सप्लाई बंद का विकल्प

जालंधर 

जालंधर के जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन और अन्य डेयरी संचालकों ने बढ़ती महंगाई और पशु चारे की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया है। अब डेयरी संचालकों ने सरकार से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने और दूध का उचित मूल्य तय करने की मांग की है। डेयरी संचालकों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 11 सितंबर 2026 से दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी या दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है

डेयरी संचालकों का कहना है कि हरा चारा, सूखा भूसा, खल-बिनौला, पशु आहार और पशुओं की दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दूध को शहर और मंडियों तक पहुंचाने का ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है।

दूध उत्पादन में झेलेंगे नुकसान 

डेयरी संचालकों के मुताबिक, बढ़ती लागत के कारण उन्हें दूध उत्पादन में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर दूध का उचित दाम नहीं मिला तो उनके पास सप्लाई रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

Related to this topic: