Prices rose within six months of the US-Iran war.

दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 04:28:59 PM

दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझअमेरिका-ईरान युद्ध के बाद छह माह में कीमतें बढ़ीं

दिल्ली-ncr में cng हुई महंगी आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद छह माह में कीमतें बढ़ीं

अब सीएनजी की कीमतों में पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है

वहीं, अकेले मई में ही चार बार कीमत बढ़ाई गई थी

नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 95.59 रु कीमत

लोगों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है

नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में सीएनजी वाहन चलाने वालों पर एक बार फिर मुसीबत आ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस साल पांचवीं बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। अकेले मई में ही चार बार कीमत बढ़ाई गई थी। 

गैस का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात

कंपनी के अनुसार, सीएनजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात किया जाता है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एलएनजी (LNG) की कीमतें बढ़ गई हैं। इसी वजह से कंपनी ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। नई कीमतों के बाद नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 95.59 रुपये, मेरठ में 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जेब के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ 

सीएनजी महंगी होने से ऑटो, टैक्सी और माल ढोने वाले वाहनों का खर्च बढ़ेगा। इसका असर यात्रियों के किराए और सामान ढुलाई की लागत पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा सब्जियों, फलों और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। इससे आम लोगों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Related to this topic: