A private AC sleeper bus suddenly caught fire.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौ/त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 02:12:56 PM

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौ/तएक प्राइवेट स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौ/त

एक प्राइवेट स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई

कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कूदकर जान बचाई

शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट की बात आई

वहीं बस में पटाखे होने की आशंका भी जताई जा रही 

बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है

पूरी जांच होने के बाद ही सही वजह स्पष्ट होगी : पुलिस

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जेवर एयरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट की बात सामने आई है। वहीं, बस में पटाखे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही वजह स्पष्ट होगी।

 बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया 

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात करीब साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। रात करीब 12 बजे बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे में बस पूरी तरह जल गई। मृतकों के शव भी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान में परेशानी हो रही है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। 

CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रेस्क्यू टीम ने खिड़कियां तोड़कर 20 से ज्यादा यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद बस के पिछले हिस्से को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Related to this topic: