These products were being sold with claims of 100%

भूलकर भी मत लेना Dabar के ये प्रोडक्ट्स, FSSAI ने घी, शहद समेत इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 04 2026 12:59:48 PM

भूलकर भी मत लेना Dabar के ये प्रोडक्ट्स, FSSAI ने घी, शहद समेत इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया100 फीसदी शुद्धता के दावे से बेचे जा रहे थे ये प्रोडक्ट्स

भूलकर भी मत लेना dabar के ये प्रोडक्ट्स fssai ने घी शहद समेत इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया

भूलकर भी मत लेना Dabar के ये प्रोडक्ट्स, FSSAI ने घी, शहद समेत इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया

100 फीसदी शुद्धता के दावे से बेचे जा रहे थे ये प्रोडक्ट्स

प्रोडक्ट्स गुमराह करने वाले हैं, जिस कारण कार्रवाई की

प्रोसेस्ड फूड पर 100% शुद्धता का दावा करना अस्पष्ट है

कंपनी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया 

नई दिल्ली

अगर आप भी Dabar के घी या फिर शहद को 100 फीसदी शुद्ध मानकर खरीद रहे तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो क्योंकि FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने Dabar के उन प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है, जो 100 फीसदी शुद्धता के दावे से बेचे जा रहे थे। 100 फीसदी शुद्धता के दावे वाले प्रोडक्ट्स लोगों को गुमराह करने वाले हैं। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।

Dabar के इन प्रोडक्ट्स पर लगाया गया बैन

इस मामले पर FSSAI ने बताया कि Dabar के कई प्रोडक्ट्स को बैन कर दिया गया है। इनमें शहद, ऐपल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी, कोकोनट मिल्क समेत कई और भी चीजें शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इन्हें 100 फीसदी नेचुरल, 100 फीसदी प्योर और ऑर्गैनिक तरीके से बेचा जा रहा था। 

FSSAI ने कंपनी से 15 दिन में मांगा जवाब

FSSAI का कहना है कि किसी भी प्रोसेस्ड फूड के लिए 100 फीसदी शुद्धता का दावा करना अस्पष्ट है और इन्हें साइंटिफिकली प्रूफ भी नहीं किया जा सकता है। ये लैब टेस्ट में पास ही नहीं होंगे। 100 फीसदी दावों का यह उपयोग FSS विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। इसलिए डाबर कंपनी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर इस मामले पर जवाब मांगा गया है।

Related to this topic: