PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में होंगे कई कार्यक्रम , घर-घर जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
राज्यों में सेवा व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे
नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन
इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा कंपनियां व 52 देशों के प्रतिनिधि
मुंबई में महाआरती, दीप प्रज्वलन व रक्तदान शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विशेष प्रार्थना व गंगा आरती होगी
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित कर रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा कंपनियां और 52 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। देशभर में जन्मदिन के मौके पर होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा और सामाजिक गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है।
घर-घर में जलाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
घर-घर के बाहर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की। मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है। मुंबई में महाआरती, दीप प्रज्वलन, रक्तदान शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
1300 किमी तक की बाइक यात्रा भी
वहीं वाराणसी से गुजरात के वडनगर करीब 1300 किमी तक की बाइक यात्रा भी निकाली जा रही है। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में करीब 500 बाइक की यात्रा को रवाना किया जाएगा। इस अभियान का समापन 7 अक्टूबर को होगा।
प्रयागराज में प्रार्थना और गंगा आरती
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना व गंगा आरती होगी। हरियाणा में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नशा मुक्त नमो मैराथन’ का आयोजन किया जाएगी। लखनऊ में भी बड़े सम्मेलन और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी है।