Punjab government will not allow law and order

CM भगवंत मान ने गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात, जगतार हवारा के पैरोल पर की चर्चा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 12 2026 03:14:00 PM

CM भगवंत मान ने गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात, जगतार हवारा के पैरोल पर की चर्चापंजाब सरकार कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं देगी : सीएम मान

cm भगवंत मान ने गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात जगतार हवारा के पैरोल पर की चर्चा

CM भगवंत मान ने गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात, जगतार हवारा के पैरोल पर की चर्चा

पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं देगी : सीएम मान

जगतार हवारा की मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे से मिले

पंजाब सरकार की तरफ से 10 दिन की पैरोल मांगी गई है

इस बात की गारंटी, कोई हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। सीएम मान ने यह मुलाकात पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर की है। हवारा के लिए पंजाब सरकार ने 10 की पैरोल मांगी है। गवर्नर से मीटिंग के बाद सीएम मान ने कहा कि जगतार सिंह हवारा की मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे से मिले। पंजाब सरकार इस बात की गारंटी लेती है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होगी। किसी तरह की हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी। पंजाब सरकार ने 10 दिन की पैरोल की मांग की है।

परिवार ने पैरोल की मांग की है

सीएम मान ने आगे कहा कि परिवार की तरफ से कहा गया है कि बीमारी की स्थिति में मां को बेटे की जरूरत है। इसी आधार पर हवारा को कुछ समय के लिए पैरोल दिए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि, मुलाकात के बाद इस संबंध में तत्काल कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया गया। 

लंबे समय से जेल में है हवारा

आपको बताते चलें कि जगतार सिंह हवारा अभी दिल्ली जेल में बंद है। हवारा मां के बीमार होने के बाद परिवार ने देखभाल के लिए हवारा को पैरोल देने की मांग सामने आई। मांग का आधार उनकी मां की बीमारी और परिवार की परिस्थितियों को बताया गया है। इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हुई।

Related to this topic: