The Punjab government imposed a complete ban

पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन! अब बिक्री और स्टोरेज करने पर होगी कार्रवाई

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 03:05:40 PM

पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन! अब बिक्री और स्टोरेज करने पर होगी कार्रवाईपंजाब सरकार ने पूरे एक साल के लिए पूरी तरह से रोक लगाई

पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन अब बिक्री और स्टोरेज करने पर होगी कार्रवाई

पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन! अब बिक्री और स्टोरेज करने पर होगी कार्रवाई

पंजाब सरकार ने पूरे एक साल के लिए पूरी तरह से रोक लगाई 

अब कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर उत्पादन नहीं कर सकेगा

अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसपर कार्रवाई की जाएगी

होटल और रेस्टोरेंट में पनीर की खरीद के रिकॉर्ड जांचे जाएंगे

 

देश के कई हिस्सों में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया गया है। अब पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया गया है। पंजाब सरकार ने पूरे एक साल के लिए इसके उत्पादन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर किसी भी नाम से एनॉलॉग पनीर का उत्पादन नहीं कर सकेगा। अगर बावजूद कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

डेयरी यूनिट से लेकर होटल तक होगी जांच

जिला स्तर पर डेयरी यूनिट्स, पनीर फैक्ट्रियों, होलसेलर्स, रिटेलर्स, कोल्ड स्टोर और गोदामों की सघन जांच की जाएगी। पनीर का ट्रांसपोर्ट करने वाले वाहनों की भी चेकिंग होगी। होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले पनीर की खरीद के रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान कहीं भी एनालॉग पनीर का उत्पादन, भंडारण या बिक्री न हो।

Related to this topic: