The Punjab Police's Anti-Gangster Task Force

दिल्ली में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ लिया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 15 2026 02:47:29 PM

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी को लिया हिरासत में, कनाडा से हुआ था डिपोर्टदिल्ली में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ लिया

दिल्ली में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ लिया

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी को लिया हिरासत में, कनाडा से हुआ था डिपोर्ट

दिल्ली में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ लिया

AGTF ने 3 सितंबर को लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की मदद की थी

करमवीर के खिलाफ SAS नगर में स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में केस 

 

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी करमवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी हिरासत में ले लिया है। कनाडा सरकार ने करमवीर को डिपोर्ट कर दिया था, जिसके बाद वह भारत लाया गया, जैसे ही वह दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा तो पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने उसे पकड़ लिया।

3 सितंबर को जारी किया था LOC

करमवीर सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF ने 3 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिल गई। जब उसे कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाया तो AGTF पंजाब की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

अनमोल बिश्नोई की मदद की थी

पंजाब पुलिस के मुताबिक करमवीर सिंह ने ही अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को रहने, छिपने और दूसरी जरूरतों में मदद की थी। इसी मामले की जांच में करमवीर का नाम पहली बार आया। वहीं करमवीर के खिलाफ SAS नगर में स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।

Related to this topic: