Punjabi Youth Arrested in Canada

कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार

Last Updated: May 20 2026 04:12:29 PM

कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, फिरौती-फायरिंग के 12 केस दर्ज, कई गंभीर आरोप किए हैं तय

कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार

अदालत 22 मई को सजा पर अपना फैसला सुनाएगी

पीड़ितों और गवाहों की पहचान को तस्वीर भी जारी

खुद को घिरा देख पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया

किंग रोड इलाके में व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी

नई दिल्ली

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में व्यापारियों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। Abbotsford पुलिस ने पंजाबी मूल के 22 साल के गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप तय किए हैं। अदालत 22 मई को सजा पर फैसला सुनाएगी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है, ताकि उससे जुड़े अन्य पीड़ितों और गवाहों की पहचान हो सके।

घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं

जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर की रात एबॉट्सफोर्ड के किंग रोड इलाके में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

खुद को घिरा देखकर पुलिस के सामने सरेंडर

पुलिस ने संदिग्ध वाहन की पहचान कर हाईवे-1 पर नाकाबंदी की। गैंग क्राइम यूनिट ने व्हाटकम रोड के पास कार को घेर लिया। कार में मौजूद ड्राइवर की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई, जिसने खुद को घिरा देख पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Related to this topic: