Raids in Mohali and Patiala

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली और पटियाला में छापेमारी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 11:35:15 AM

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली और पटियाला में छापेमारीपंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

पंजाब में ed की बड़ी कार्रवाई मोहाली और पटियाला में छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली और पटियाला में छापेमारी

पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ED की टीमों ने पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले के तार एक IPS अधिकारी, कुछ कारोबारी संस्थानों और डेराबस्सी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। ED की टीमों ने देर रात कार्रवाई शुरू की, जो सुबह तक जारी रही। इस दौरान अधिकारियों को कुछ सामग्री सीलबंद लिफाफों में ले जाते हुए भी देखा गया।

पटियाला के अर्बन एस्टेट-2 स्थित DM Web Solutions में ED की टीम द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, मोहाली में IT City, सेक्टर-82A के प्लॉट नंबर 2010 पर भी टीम पहुंची। इन स्थानों से जुड़ी कंपनियों और उनकी गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने सरकार पर लगाए आरोप

ED की कार्रवाई को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।

मजीठिया ने Flying Feathers और DM Web Based Solutions का जिक्र करते हुए दावा किया कि IELTS क्लासेज की आड़ में कथित तौर पर कॉल सेंटर की गतिविधियां चल रही थीं और विदेशी लोगों से धोखाधड़ी के मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने मोहाली के IT City, सेक्टर-82A स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर ED की कार्रवाई का भी दावा किया। साथ ही पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भगवंत मान सरकार पर राजनीतिक हमला किया।

फिलहाल ED की ओर से छापेमारी के कारण और जांच से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही इस कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Related to this topic: