Railways gave an offer to the people

रेलवे ने लोगों को दिया ऑफर, आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 10 2025 01:41:08 PM

रेलवे ने लोगों को दिया ऑफर, आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

रेलवे ने लोगों को दिया ऑफर आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

रेलवे ने लोगों को दिया ऑफर, आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

लोगों को राहत देने के लिए एक स्कीम लॉन्च

आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करवाता है 

रिटर्न टिकट पर 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा

डिस्‍काउंट पाने के लिए उसी ट्रेन का इस्तेमाल

साथ ही टिकट की डिटेल्स समान होनी चाहिए

नेशनल डेस्‍क : 

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौके पर लोगों को राहत देने के लिए एक स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत अगर कोई आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करवाता है तो उसे रिटर्न टिकट पर 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। रेलवे ने त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह एक्सपेरिमेंटल फैसला लिया है।

जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

डिस्‍काउंट पाने के लिए आपको उसी ट्रेन का इस्तेमाल करना होगा, जिस ट्रेन से आप गए हो। उदाहरण के तौर पर आप अहमदाबाद-बरौनी (19484) से जाते हैं तो रिटर्न ट्रेन बरौनी-अहमदाबाद (19483) से रिटर्न होना होगा। इसके साथ ही टिकट की डिटेल्स भी समान होनी चाहिए।

14 अगस्त से शुरू होगी यह स्कीम

रेलवे के मुताबिक इस डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिए जाने वाले टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा का टिकट बुक करना होगा। बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी।

Related to this topic: